फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और जश्न से मना स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस जोश और जश्न के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण हुआ। सुबह से देर शाम तक कई आयोजनों की धूम मची रही। मरीजों, वृद्धों, असहायों आदि को तोेहफे दिए गए। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय और आईजी के. सत्यनारायणा ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियों और सीएमएस डा. यूबी सिंह, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव, डा. प्रसुन्न खरे, डा. अभिषेक, डा. सुशील सिंह, डा. शैलेंद्र यादव, एडीएम एमपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुरभि शर्मा, बांदा पैरामेडिकल कालेज की डा.जरीना आदि को सम्मानित किया।
एडीएम संतोष बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह सहित राजस्व अधिकारी और कलक्ट्रेट कर्मी शामिल रहे। एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन, सीडीओ बीपी मौर्य ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। जेल में ध्वजारोहण के बाद बंदियों को फल बांटे गए।
विज्ञापन

तहसील, पालिका, सीएमओ, जिला पंचायत, बीएसए, डीआईओएस, मेडिकल कालेज, कृषि विवि समेत कई सरकारी विभागों और सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
शैक्षिक संस्थानों सहित राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी स्कूल में रामलखन कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया।
बालिका वर्ग की भागवत प्रसाद वॉलीबाल अकादमी व महोबा स्टेडियम के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। भागवत प्रसाद वॉलीबाल अकादमी की टीम विजयी रही। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर परिसर में पौधरोपण किया।
रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज ने डा. अंजू गुप्ता, बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष डा. ऊषा द्विवेदी, डीएलएड विभागाध्यक्ष अमर सिंह परिहार, विनोद कुमार भरद्वाज आदि मौजूद रहे। राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज संरक्षक रामसेवक शिवहरे व पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक डा. प्रमोद शिवहरे, प्राचार्य डा. संतोष तिवारी, डा. शिवाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एकलव्य महाविद्यालय में संरक्षक व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने ध्वजारोहण किया। जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष एजाज अहमद ने ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी समेत वकील मौजूद रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन मिथलेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
आर्य कन्या इंटर कालेज में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एचएल इंटर कालेज व किड्स कैंपस में प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने ध्वजारोहण किया। फोटो ग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने महेश्वरी देवी चौराहे पर जिलाध्यक्ष दशशंकर चौहान ने बिजली खेड़ा में सभासद प्रतिनिधि चुनूबाद श्रीवास ने ध्वजारोहण किया। स्टेडियम में बालक/बालिकाओं की प्रतिभागत्मक क्रास कंट्री रेस हुई।
शाम को डीएम व एसपी एकादश के बीच मैत्री हाकी मैच हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान कार्यालय में कार्यवाहक निदेशक अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया। शहीद सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।
प्रशिक्षार्थियों की तीन किमी दौड़ हुई। लेखाकार लक्ष्मीकांत दीक्षित, कार्यक्रम समन्वयक नीरज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी मयंक सिंह, ऋषभा अनुदेशिका सीता तिवारी, ऐमन नियाज आदि मौजूद रहे। उधर, तिंदवारी, चांदनपुरवा अतर्रा सहित आदि स्थानों पर भी ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें