फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर बांदा को कोरोना से आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर चित्रकूटधाम मंडल को खुशियों का तमगा भी मिला। इस दिन मंडल मुख्यालय बांदा जनपद कोरोना मुक्त हो गया। दो जनपद चित्रकूट और महोबा पहले ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

बांदा को कोरोना मुक्त होने की घोषणा स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने की। अब मंडल का एक जिला हमीरपुर ही कोरोना संक्रमण से ग्रस्त है। यहां पर मात्र एक संक्रमित शेष होने से फिलहाल यह कोरोना मुक्त नहीं हो पाया है।
चित्रकूधाम मंडल सहित बुंदेलखंड के सातों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण सिमटने लगा था।
विज्ञापन

जुलाई माह में पूरे बुंदेलखंड में सिर्फ 10 सक्रिय मरीज थे। इनमें नौ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब मात्र एक मरीज हमीरपुर में रह गया है। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ साल के कोरोना संक्रमण काल में बुंदेलखंड में कोरोना बहुत ज्यादा जानलेवा साबित नहीं हुआ।
बुंदेलखंड की कुल आबादी में मात्र दो फीसदी लोग ही संक्रमित हुए। मौतों का ग्राफ एक फीसदी से आगे नहीं बढ़ा।
जनपद कुल संक्रमित डिस्चार्ज मृत्यु
बांदा 10753 10601 153
चित्रकूट 7106 6807 79
महोबा 4268 4152 86
हमीरपुर 5230 5128 101
योग 27357 26688 419
चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण की औसत दर 1.08 रही। सबसे कम 0.89 प्रतिशत हमीरपुर में रही। महोबा में 0.94, बांदा 1.18 और चित्रकूट में 1.23 फीसदी लोग संक्रमित हुए।
मंडल में मात्र 1.53 फीसदी मौतें हुईं
संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर चित्रकूटधाम मंडल में 1.53 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल 27357 संक्रमितों में 419 मरीजों को नहीं बचाया जा सका। सबसे ज्यादा 2.01 मृत्यु दर महोबा जनपद की है। यहां कुल 4268 संक्रमितों में 86 की मृत्यु हुई। दूसरे नंबर पर हमीरपुर है।
यहां मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां 5230 संक्रमितों में 101 की मृत्यु हुई है। बांदा में मृत्यु दर का आंकड़ा 1.42 फीसदी रहा। 10753 संक्रमितों मे 153 चल बसे। सबसे कम 1.11 मृत्यु दर चित्रकूट की है। यहां 7106 में 79 लोगों की मौत हुई।
कोरोना संक्रमण के दौरान ज्यादातर मरीजों ने घर में ही आइसोलेट रहना पसंद किया। कोविड अस्पतालों में कम मरीज भर्ती हुए।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चित्रकूटधाम मंडल में 19732 संक्रमित मरीज घर पर ही आइसोलेट रहे, जबकि मंडल के एल-1, एल-2 व एल-3 अस्पतालों में 6986 संक्रमितों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

जनपद होम आइसोलेट अस्पताल
बांदा 8877 1724
चित्रकूट 5086 1721
महोबा 2951 1231
हमीरपुर 2818 2310
योग 19732 6986
मंडल में अब तक लिए जा चुके नमूने
जनपद आरटीपीसीआर ट्रूनेट एंटीजन कुल
बांदा 348328 6088 554032 914136
चित्रकूट 215808 1787 359023 576618
महोबा 67159 1014 286134 454307
हमीरपुर 235976 2070 350228 588274
योग 867271 10959 1549417 2533335
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें