फोटो-37-दंगल में भिड़तीं महिला पहलवान। संवाद
= चंदवारा के सिद्धपीठ वैदेही वाटिका में एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता
= विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांवपेच
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। चंदवारा गांव स्थित सिद्धपीठ वैदेही वाटिका परिसर में एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। महिला पहलवानों के मुकाबले में बांदा की पायल ने हरियाणा की पम्मी को चित कर दिया।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के पुत्र जय प्रकाश निषाद और तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। मुकाबलों में राहुल पहलवान फिरोजाबाद ने कुलदीप टेढ़ा, हैप्पी मथुरा ने श्यामवीर दतिया और अरुण आगरा ने शिवा एटा को चित किया। अरुण ने ईरानी दांव से जीत दर्ज की। महेश गोधनी ने शिवमंगल बड़ोखर को कला जंग दांव से हराया। शिव विलास पलरा ने बादल बरेली को चित किया। करीब आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह गौतम ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, शैलेंद्र सिंह सोनू, महेश निषाद, राज बहादुर सिंह मौजूद रहे।