फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हवाओं ने बदला मौसम, रिमझिम बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। दिन चढ़ने के साथ बादल घने होते गए। जिले में कई स्थानों पर रिमझिम बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना और ठंडा रहा।
विज्ञापन


गणेश विसर्जन के लिए निकलीं शोभायात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं को भी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली। बादल और ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी गर्मी का असर कम रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें