करतल। ससुराल में युवती ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। मायके वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र और करतल पुलिस चौकी अंतर्गत बैरागी पुरवा निवासी मुलायम राजपूत की पत्नी हीराबाई (24) ने शुक्रवार की रात घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन कमरे पहुंचे तो दरवाजे बंद थे। आहट न मिलने पर दरवाजे तोड़कर देखा तो हीराबाई का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों व मायके वालों के बयान दर्ज किए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। मृतका के पिता तिंदवारा के राजू राजपूत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेंगे। उसने घटना पर संदेह जताया है। ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाने की भी चर्चा रही। (संवाद)