महिला के शव के साथ गंभीर अवस्था में पाया गया अधेड़ भी चल बसा। शुक्रवार को तीसरे दिन जिला अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। इस बीच उसे होश नहीं आया। इससे घटना की गुत्थी नहीं सुलझी। हालांकि ग्रामीण और दोनाें मृतकों के परिजन प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या बता रहे हैं।
ओरन कस्बा निवासी कोदिया कोटार्य (40) मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ के नीचे मृत मिली थी। बगल में पड़ोसी बच्चा कुशवाहा (42) गंभीर अवस्था में मिला था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उसे अतर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच कोई परिजन नहीं आए।
न ही बच्चा को होश आया। बृहस्पतिवार को देर शाम बच्चा की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के न आने से पुलिस ने लावारिस शव के रूप में दर्ज कर रखा दिया है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा।