फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में दुर्घटना बाहुल स्थानों पर हो सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए हैं कि चारों जनपदों में दुर्घटना बहुल स्थानों को प्राथमिकता से चिह्नि कराकर वहां सुधारात्मक काम कराए जाएं। महोबा-कानपुर राजमार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। बैठक से अनुपस्थित एनएचएआई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे आयुक्त ने ओवरलोड वाहनों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि ओवरलोड वाहनों से ही ज्यादातर दुर्घटनाएं हो रही हैं। आयुक्त ने महोबा से कानपुर राजमार्ग को फोरलेन कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने और चार पहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा। राजमार्गों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई और बार-बार दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
मंडल के सभी जिलों के प्रमुख शहरों में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से कहा कि सड़क हादसों में घायलों को सर्वोच्च प्राथमिकता से इलाज उपलब्ध कराएं। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा भी मौजूद थे। उन्होंने हमीरपुर में बेतवा व यमुना नदियों के पुल संकरे होने से अक्सर दुर्घटनाओं के मद्देनजर वहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने को कहा। तहसील स्तर पर एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी व परिवहन अधिकारी हर माह एक बैठक जरूर करें और दुर्घटनाओं को कम करने की कार्य योजना बनाकर उस पर काम करें।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफलेक्टर लगाने को कहा। जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह ने पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों से समय-समय पर चेकिंग करने और रोडवेज बसों व स्कूली वाहनों के चालकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। मंडलीय बैठक का संचालन आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय ने किया। पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा, अपर निदेशक (चिकित्सा व स्वास्थ्य) डा.आरबी गौतम सहित उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव व रोडवेज अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें