फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति ने गिरवाया सात माह का गर्भ, दिल्ली में छोड़कर भागे ससुराली

Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पति ने डाॅक्टर से मिलकर सात महीने का गर्भपात करा दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी पति, सास-ससुर के खिलाफ अत्याचार, क्रूरता करने, मानसिक प्रताड़ित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खुरहंड चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद वह बेसहारा हो गई थी। उसने साल भर पहले खुरहंड निवासी विनोद साहू गिरवां थाने में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति विनोद साहू ने उसके सात माह के गर्भ को बांदा शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर से मिलकर गिरवा दिया था। उसके बाद पति विनोद उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने के लिए प्रताड़ित करता रहा। पति के साथ-साथ सास कमला व ससुर शिवपूजन साहू भी उसे प्रताड़ित करते रहे।
महिला ने बताया कि पति और ससुर उससे गलत काम कराकर पैसा कमाना चाहते हैं। मना करने पर सभी लोग उसे मारपीट कर दिल्ली में अकेले छोड़कर कानपुर चले गए। सास कमला साहू ने उसके जेवरात भी हड़प लिए। महिला थाना पुलिस ने पति विनोद साहू, ससुर शिवपूजन तथा सास कमला साहू के खिलाफ मानसिक प्रताड़ित करने, जान से मारने व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें