फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमी की शादी तय होने से आहत प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

Sat, 20 Dec 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेम प्रसंग के चलते महज बाइक की मांग पूरी न करने पर प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय हो गई। इससे आहत होकर प्रेमिका ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी ने शुक्रवार को दोपहर घर में जहर खा लिया था। उसे पलटी करता देख परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। वहां देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता के मुताबिक, उसकी बेटी का एक साल से पड़ोस के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
एक सप्ताह पहले इसकी जानकारी उसकी मां को होने पर उसने प्रेमी के परिवार वालों से बात की। इस पर लड़के पक्ष ने बाइक की मांग कर दी। मजदूर पेशा होने के चलते उसने मांग पूरी करने से असमर्थता जताई। जिस पर लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया और बेटे की दूसरी जगह शादी तय कर दी। इस बात की भनक उसकी बेटी को लगी तो उसने घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। उसकी बेटी चार बहन और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। पिता पीपे के पुल में मजदूरी करते हैं। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें