फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से कहासुनी से आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कामकाज को लेकर पति से हुई कहासुनी से नाराज महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े पुत्र ने रसोई घर में फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी बिट्टन (30) ने शनिवार की शाम पांच बजे करीब घर में बने रसोई घर में रस्सी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। बड़े पुत्र सौरभ ने देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। उसने अपने पिता को फोन से जानकारी दी। पति चंद्रभान कोरी ने बताया कि वह सुबह मजदूरी करने बांदा आया था। एक दिन पूर्व घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी नाराजगी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उसके दो पुत्रियां एक पुत्र है।
देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व पति- पत्नी का आपसी विवाद हुआ था। उसी के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें