रक्तदाताओं को संबोधित करते ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.एसके वाजपेई।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात एक सैकड़ा सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को यहां ब्लड बैंक ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनके अलावा डेढ़ सैकड़ा अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में सफाई कर्मियों ने रक्तदान किया। सीएमओ डॉ.किशोरीलाल और डीपीआरओ ने संयुक्त रूप से कैंप का उद्घाटन किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेई और एड्स जिला कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार साहू ने रक्तदान के फायदे और महत्व बताए।
सफाई कर्मचारियों में संघ जिलाध्यक्ष राज सिंह, महामंत्री सुनील कुमार, पूर्व अध्यक्ष मुबारक अली सहित दिनेश वर्मा, संकटा प्रसाद, रामऔतार, रामलखन, कृष्ण पाल, सुरेंद्र पाल, उमेश कुमार सहित 100 सफाई कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें कुछ महिला सफाई कर्मी भी शामिल थीं। मुईनुद्दीन राही, एडीओ सुरेश कुमार धुरिया, रामबरन सिंह, जगदेव प्रसाद, लालमणि यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महामंत्री रफीक मंसूरी आदि शािमल रहे। उधर, ब्लड बैंक स्टाफ में डॉ.पीसी अहिरवार, लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र लाल गुप्ता, एसएन द्विवेदी और आसिम खां, कंप्यूटर आपरेटर आशीष कुमार सहित वार्ड ब्वाय गंगाचरण राजपूत व मुशीर और संतरमन लाल शामिल रहे।