फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब पीने को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद मजदूर ने जहर खाकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी से कलह रहता था।
विज्ञापन

बबेरू नगर निवासी अरविद कुमार (40) पुत्र भइयालाल ने मंगलवार की रात घर में कमरा बंद कर जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत सुधरने पर उसे घर भेज दिया गया लेकिन बुधवार को तड़के फिर हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पड़ोसी व परिजनों के मुताबिक अरविंद शराब के नशे में था। पत्नी लालमनी ने तंगहाली के बावजूद पैसा शराब पर उड़ाने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच कलह हो गई और अरविंद ने जान दे दी। मृतक के छह बच्चे हैं। बड़ी बेटी खुशी शादी योग्य है। यह भी बताया कि मृतक का पिता भइयालाल बबेरू कोतवाली में फालोअर था। उसकी भी मौत हो चुकी।
-----------------
किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बांदा। किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैजू डेरा (कनवारा) गांव में रामदेवी (20) पुत्री वंशगोपाल ने मंगलवार की दोपहर घर के कमरे में पंखे में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। मां दूसरे कमरे में सो रही थी। पिता होमगार्ड है। शाम को ड्यूटी के बाद घर पहुंचा तो बेटी का शव लटका मिला। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। ताऊ रामकिशोर ने बताया कि रामदेवी मानसिक रूप से बीमार थी। चार बहनों में बड़ी थी।
विज्ञापन

-----------
पति की हत्या का आरोप
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव निवासी ममता ने एसपी को दी अर्जी में बताया कि पति माधव दास बिसंडा के शिव गांव निवासी ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। ठेकेदार से छह माह की मजदूरी पाना था। आरोप लगाया कि 26 जनवरी को पैसा देने के बहाने बुलाकर छत से फेंक दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें