नरैनी। संचारी रोग/नियंत्रण अभियान के तहत 31 मार्च तक क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, एएनएम आदि गांवों में घर-घर जाकर संचारी रोग से बचाव के उपाय बताएंगे। 15 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के बुखार और कुपोषण की जानकारियां इकट्ठा की जाएंगी। रोगी मिलने वाले घर में स्वास्थ्य विभाग अपना स्टीकर लगाएगा।
चिकित्साधीक्षक डॉ. देव तिवारी ने बताया मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। घरों के आसपास जलभराव होने के नुकसान से ग्रामीणों को आगाह किया जाएगा। गंदा पानी देने वाले हैंडपंप तथा कम गहराई में लगे हैंडपंपों को चिह्नित कर उनका पानी न पीने और खुले में शौच न जाने को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में संक्रामक रोग प्रभारी रामकिशोर वर्मा, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम आदि मौजूद रहीं।