फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बर्खास्त आईपीएस पाटीदार मामले की सुनवाई आज

Tue, 14 Jul 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत में बुधवार 15 जुलाई को सुनवाई होगी। पिछली तारीख में अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन



न्यायालय में विचाराधीन मामले में मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो प्रचलित किया था, जिसके बाद आठ सितंबर 2020 को उन्हें गोली लगी और 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई।



इंद्रकांत के भाई की शिकायत पर पाटीदार व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया और मामले की सुनवाई लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रही थी। अब इस मामले की सुनवाई मंडल मुख्यालय बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हो रही है। अपर शासकीय अधिवक्ता ने बताया 15 जुलाई को सुनवाई होगी। इस मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें