फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साल भर से बंद जिला अस्पताल का हेल्थ एटीएम, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य मामूली जांचें एक ही स्थान पर कराने के लिए जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाए गए थे, लेकिन यह करीब एक साल से बंद है। अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मरीजों की शुगर की जांच मैनुअल की जा रही है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में हेल्थ एटीएम लगाया था। इससे मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान, शरीर में आक्सीजन की मात्रा समेत 59 जांचें होती थीं। करीब एक वर्ष से मशीन ठप है। हेल्थ एटीएम संचालित करने वाली लैब टेक्नीशियन ज्योति ने बताया कि मशीन के सेंसर काम नहीं कर रहे हैं। जिस कंपनी ने हेल्थ एटीएम लगाया है, सूचना के बावजूद सामान भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। टेक्नीशियन ने बताया कि उन्होंने सीएमएस और सीएमओ को पूर्व में ही अवगत करा दिया था, लेकिन अब भी एटीएम मशीन ठप है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए आने वाले मरीजों की शुगर की मैनुअल जांच की जा रही है।
एक मिनट आ जाती है रिपोर्ट
हेल्थ एटीएम मशीन के जरिए किसी भी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट एक मिनट में सामने आ जाती है। हेल्थ एटीएम बहुत ही कारगर है, लेकिन जिम्मेदारों की बेपरवाही से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। 2022 में लगा एटीएम कुछ दिन चला, इसके बाद ठप हो गया। अब तक एटीएम चालू नहीं किया जा सका है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें