फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमिका के लिए रुपये नहीं मिले तो युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेमिका को 10 हजार रुपये न दे पाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद भाई पुरवा स्थित घर में पहुंचा तो उसने फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के खुमान पुरवा निवासी गंगाराम (20) ने खपरैलदार मकान में लगी पटिया से साफी के सहारे रविवार की शाम फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बड़ा भाई विपिन घर पहुंचा तो उसे फंदे से लटका देखा। भाई ने बताया कि मौसरे भाई शिवरतन की रिश्ते की साली से गंगाराम का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
शनिवार को प्रेमिका ने गंगाराम से 10 हजार रुपये मांगे थे। गंगाराम ने पिता नौमत उपाध्याय से 80 हजार रुपये मांगे थे। पिता ने उसे रुपये देने से इन्कार कर दिया था। बताया कि पिता को कैंसर की बीमारी है। उन्हें इलाज के लिए बुधवार को झांसी लेकर जाना था। इसके लिए कुछ जमीन बेची थी। उसमें से गंगाराम ने 80 हजार रुपये मांगे थे। भाई का आरोप है कि रुपये न दे पाने पर प्रेमिका ने फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन

गंगाराम घटना वाले दिन शराब भी पीये था। वह छह भाई थे। एक भाई शिवम ने दो साल पहले अहमदाबाद में फंदा लगाकर जान दे दी थी। घर में मां मुन्नी है। गंगाराम अविवाहित और पांचवें नंबर का था। बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद सिंह ने बताया कि घरेलू वजह के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें