फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हरियाणा की कोमल ने उज्जैन की पहलवान को हराया

विज्ञापन
कुश्ती के दांवपेच दिखाते पहलवान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बबेरू/ कमासिन । तहसील क्षेत्र के तराया गांव में इनामी दंगल व मेले का आयोजन किया गया। हरियाणा, दिल्ली, झांसी, बनारस सहित दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच से लोगों का मन जीत लिया। महिला पहलवानों के प्रदर्शन को देखकर मौजूद जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पहलवान अमित तराया व शिवम परसौली के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। महिला पहलवान कोमल हरियाणा और पूनम उज्जैन के बीच हुई कुश्ती में कोमल ने पूनम को चित कर दिया। अल्फाज उज्जैन और सरजीत रयान के बीच हुए मुकाबले में अल्फाज ने बाजी मारी। बनारस के पहलवान वीरेंद्र व कानपुर के कुलदीप बीच हुए मुकाबले में वीरेंद्र ने जीत हासिल की। दिल्ली के अंकुर पहलवान व राजेश टेवा के बीच हुई प्रतियोगिता में अंकुर ने जीत दर्ज की।
अरविंद प्रयागराज व हुकुम हमीरपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला पहलवान में पूनम कानपुर व कोमल हरियाणा के बीच कुश्ती में पूनम को जीत मिली। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, ब्लाॅक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, लाखन सिंह, मुन्ना सिंह, मिलन सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, अमर सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें