फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्पर क्लब सचिव का ताज रजोल के सिर सजा

Wed, 26 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
हार्पर क्लब चुनाव में निर्वाचित नई टीम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक सैकड़ा अफसरों की पदेन सदस्य के रूप में घुसपैठ के बाद हाई प्रोफाइल बन गए हार्पर क्लब चुनाव में प्रतिष्ठापूर्ण सचिव पद का ताज प्रमोद कुमार मिश्रा (रजोल) के सिर पर बंधा। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र सिंह गौतम को 40 वोटों से पराजित किया। कार्यकारिणी (एग्जीक्यूटिव) सदस्यों में तीन चुनाव जीतकर चुने गए। कोषाध्यक्ष व क्रीड़ा सचिव समेत पांच सदस्य पहले निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन


हार्पर क्लब के द्विवार्षिक चुनाव में कुल 291 मतदाता थे। इनमें इसी वर्ष पदेन सदस्य के रूप में शामिल कर दिए गए 101 सरकारी अधिकारी और कुछ जनप्रतिनिधि भी थे। मंगलवार को हार्पर क्लब हाल में ही पूरे दिन गहमागहमी के बीच 191 सदस्यों ने वोट डाले। सचिव पद पर प्रमोद कुमार मिश्र उर्फ रजोल (कटरा) व धर्मेंद्र सिंह गौतम (आवास विकास) के बीच मुकाबला था। रजोल को 116 वोट मिले।

धर्मेंद्र को मात्र 76 वोट हासिल हुए। रजोल 40 वोटों से सचिव चुन लिए गए। एग्जीक्यूटिव मेंबर में तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी थे। व्यापारी नेता मनोज जैन व मनोज पुरवार ने 16-16 और नरेंद्र तिवारी ने 14 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी रामजी गुप्ता व राजेंद्र पुरवार को 12-12 और शशि रुपौलिहा को 11 वोट मिले। सदस्यों का चुनाव वार्डों के आधार पर हुआ। कुल 291 मतदाताओं को 9 वार्डों में बांटा गया था। हर वार्ड में लगभग 32 मतदाता थे।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार (सहायक निबंधक सहकारी समितियां) ने पूरा दिन बैलेट पेपर पर बैलेट बाक्स में वोट डलवाए। उनके साथ सहायक के रूप में सहकारिता विभाग के कई कर्मचारी लगाए गए थे। पर्यवेक्षक के रूप में उप जिलाधिकारी क्रांतिशेखर सिंह उपस्थित रहे। मतदान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हुआ। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई। शाम करीब 5 बजे नतीजे घोषित कर दिए गए। जीते पदाधिकारियों और सदस्यों को अन्य सदस्यों और उनके समर्थकों ने फूलों से लाद दिया। क्लब परिसर बाजों गाजों से गूंज उठा। मिठाई खाई-खिलाई गई। वर्तमान सचिव वासिफ जमां खां ने नवनिर्वाचितों को मुबारकबाद दी।

दो पदाधिकारी और पांच सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राकेश सिंह व क्रीड़ा सचिव में विनोद यादव शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत शर्मा, संजय ओमर, राजेश कुमार दुबे व रामेंद्र शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह, सीरजध्वज सिंह, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हफीज फारूकी (चचा), आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, शूटर आराधना शर्मा, सीमा सिंह सहित हाजी वसीम खां, काजी जमीर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, संजय गुप्ता, रामेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें