फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज में हार्ट अटैक से हाजी की मौत

Thu, 07 Sep 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
हमीद अहमद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। हज करके लौट रहे बांदा विकास प्राधिकरण के रिटायर्ड प्रधान लिपिक हमीद अहमद का हवाई जहाज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगभग 65 वर्ष के थे। देर रात लखनऊ स्थित एयरपोर्ट से परिजन उनका शव लेकर बांदा के लिए रवाना हुए। उनकी नमाजे जनाजा और  तदफीन (अंतिम संस्कार) शुक्रवार को सुबह 8 बजे होगा। उधर, यहां उनके छिपटहरी स्थित आवास में शोक जताने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


श्री हमीद 26 जुलाई को हज पर गए थे। साथ में उनकी पत्नी खुर्शीदा और बहन अनीसा भी थीं। लगभग 42 दिन मक्का और मदीना में रहकर हज के सारे अरकान अदा करने के बाद वह गुरुवार (7 सितंबर) को सुबह 7 बजे बहन और पत्नी के साथ सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर-एसवी 5430 से जेद्दा एयरपोर्ट से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। बांदा के हज यात्रियों का यह दूसरा जत्था था। जहाज में लगभग तीन सैकड़ा अन्य हज यात्री भी थे। ताज ट्रेवेल्स एंड टूर्स और प्राइवेट हज समिति सदस्य आरिफ खां ने बताया कि फ्लाइट को दोपहर एक बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरना था। आधा घंटे की उड़ान बाकी थी तभी श्री हमीद को फ्लाइट में ही दिल का दौरा पड़ा। कुछ ही देर में उन्होंने अंतिम सांस ली। खबर मिलते ही परिजनों और उनके मिलने वालों में शोक छा गया। परिजन लखनऊ पहुंच गए और एयरपोर्ट से हाजी हमीद का शव लेकर देर शाम बांदा के लिए रवाना हुए। नमाजे जनाजा शुक्रवार को सुबह 8 बजे उनके आवास के नजदीक स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद में होगी। गौरतलब है कि हरेक हज यात्री की दिली तमन्ना होती है कि वह आखिरी सांस हज के दौरान ले। इस मौत को खुशनसीबी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें