फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जीएसटी टीम ने सराफा दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को शाम बाजार में एक सराफा की दुकान में छापा मारा। टैक्स चोरी को लेकर बिल-बाउचर व लैपटाप आदि खंगाले। करीब तीन घंटे की जांच के बाद टीम सभी कागजात व लैपटाप लेकर साथ चली गई। शनिवार को विरोध में सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं और जीएसटी कार्यालय में जमा रहे।
विज्ञापन

जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) जुबैर अहमद की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम सराफा कारोबारी हरविलास सराफ की दुकान में पहुंची। साथ में पुलिस फोर्स भी रही। दुकान में सभी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए ।
कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने सराफा की दुकानें शनिवार को दोपहर तक पूरी तरह बंद रखीं। हालांकि इसके बाद कई दुकानें खुल गईं। सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य जीएसटी कार्यालय पहुंचे और यहां अधिकारियों से काफी नोकझोंक हुई। हालांकि, इस संबंध में व्यापारी नेताओं ने कुछ भी बताने से इनकार किया। सूत्रों से बताया गया कि यहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी पकड़ी गई है। समझौते को लेकर भी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें