बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बरुआ डेरा गैस गोदाम के पास राजन अवस्थी की हुई हत्या की कड़ी 12 वर्ष पूर्व बालू कारोबार से जुड़ी है। दरअसल मृतक और आरोपी दोनों मिलकर बालू का कारोबार करते थे। बालू कारोबार के दौरान दोनों पक्षों के बीच रंगदारी मांगने पर तकरार हुई थी। इस पर मृतक व उसके परिवार को जानमाल की धमकी दी गई थी। इस पर मृतक पक्ष के घरवालों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से खफा होकर दोषियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।
वर्ष 2012 में कनवारा गांव निवासी राजन अवस्थी की हत्या के पूर्व दोषियों दाऊ सिंह, बल्लू सिंह, पप्पू व अल्हू सिंह आदि के बीच दोस्ती थी। दोनों ही पक्ष बालू के कारोबार में साझेदार हुआ करते थे। बालू का कारोबार जितनी तेजी से परवान चढ़ा, उतनी ही तेजी के साथ दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर तकरार का सिलसिला शुरू हो गया। दोषी पक्ष ने राजन अवस्थी के साथ अभद्रता और मारपीट की, इसके साथ ही जानमाल की धमकी दी। जानमाल की धमकी देने के बाद राजन के परिवार वालों ने दोषियों के खिलाफ वर्ष 2012 में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बस रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही दोनों पक्षों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।
रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से आहत दूसरा पक्ष राजन को घेरने की तैयारी में जुट गया। 22 जून 2012 को आखिरकार दोषी अपनी योजना में कामयाब हो गए और बांदा आते समय रास्ते में गैस गोदाम बरुआ डेरा के पास प्रभाकर और उसके भाई राजन को घेर लिया। जान से मारने की नीयत से दाऊ सिंह, बल्लू सिंह आदि ने फायरिंग की। इस दौरान राजन की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले के पैरोकार दिनेश कुमार ने बताया 12 वर्ष पूर्व घटना से कुछ दिन पहले तक मृतक और दोषी पक्ष के लोग बालू कारोबार किया करते थे। इनकी साझेदारी भी बताई गई थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने रंगदारी को लेकर राजन को जानमाल की धमकी दी थी और देख लेने की बात कही थी।
सजा सुनाए जाने के बाद आक्रोशित नजर आए दोषी
हत्या के मामले में चार सगे भाइयों समेत छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 12 वर्ष पुराने मामले में 10 बाहर इस मामले को लेकर अदालत में बहस की गई। इसके बाद शनिवार को न्यायाधीश ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों के चेहरे पर आक्रोश नजर आ रहा था। न्यायालय के फैसले के बाद सभी दोषियों को पुलिस हिरासत में सीधे लाॅकअप ले जाया गया।
न्