फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पानी भरने से अनाज भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। प्राथमिक विद्यालय कंधी पुरवा में बारिश का पानी भर जाने से बच्चों का राशन व अभिलेख भीग गए। प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय बेहद जर्जर हो गया है। दीवारों ने दरारें छोड़ दी है।
विज्ञापन

बरसात का पानी विद्यालय में भर गया। इससे 67 बच्चों का रखा अनाज भीग गया। स्कूल के अभिलेख भी खराब हो गए। उधर, स्कूल में जहरीले कीड़े भी घुस आए हैं, जो दीवारों की दरारों में घुसे हैं। इससे अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ है।
एबीएसए को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कैलाश प्रजापति, सुक्खा अनुरागी, मलखान, पारथ कुशवाहा, सुखराम सिंह, जगदेव सिंह, जीतेंद्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्कूल के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें