फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के पक्ष में उतरा प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस द्वारा प्रधानाध्यापक संग की गई मारपीट के मामले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को एसपी को अर्जी देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र चमरौडी के रहने वाले योगेंद्र कुमार ने संघ को दी अर्जी में बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय निर्भय का डेरा, बबेरू में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। पांच जुलाई को रात्रि के समय चौकी इंचार्ज कालू कुआं समेत आठ सिपाही आए और घर में घुसकर कोतवाली ले गए। वहां चमरौडी मर्डर केस के बारे में उससे पूछताछ किया, जबकि केस से संबंधित कोई जानकारी नहीं है।
आरोप लगाया कि उसके घर में रखे स्कूल के रिकार्ड भी फेंक दिए गए। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल ने एसपी को अर्जी देकर प्रधानाध्यापक के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच की मांग की। इस मौके पर जसवंत सिंह परिहार, कन्हैया लाल, अनिल कुमार वर्मा, कमलेश वर्मा, हीरालाल आदि मौजूद रहे। इस बाबत कोतवाल भास्कर मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें