फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बीघा जमीन के विवाद में युवती को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बीघा जमीन कब्जाने की शिकायत महिला ने भतीजे के खिलाफ थाने में की। इसके अगले दिन महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के शाहपाटन गांव निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि पांच साल पहले भतीजी सुंता (35) के पति धनीराम की मौत हो गई थी। तभी से वह धनीराम के भतीजे दादू के साथ रह रही थी। उसके दो पुत्र व एक पुत्री का भी पालन पोषण दादू कर रहा था। इस बीच दो बीघा जमीन को अपने नाम कराने लिए दादू सुंता को प्रताड़ित कर रहा था। उनका रोज झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर घटना से एक दिन पहले सुंता ने दादू के खिलाफ महुटा चौकी में तहरीर दी थी। उसके बाद वह घर आई तो दादू से उसका विवाद हो गया।
आरोप है कि दादू ने डंडे से पीटकर सुंता की हत्या कर दी। उधर, दादू के पिता रजवा का कहना है कि भाई की मौत के बाद सुंता उसके लड़के दादू के साथ रह रही थी। रात में दोनों का विवाद हुआ है। विवाद के चलते उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि भतीजे से विवाद पर विधवा ने जहर खाकर जान दी है। आरोपों पर कोई तहरीर नहीं मिली है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें