फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने शादी के दो माह पहले फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी के दो माह पहले युवती फांसी पर झूल गई। दूसरी घटना में प्रवासी मजदूर ने पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देविन डेरा (जलालपुर) निवासी जागेश्वर की पुत्री गुड्डी (19) ने शनिवार की शाम कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंदर से दरवाजे बंद होने पर परिजन खपरैल तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के मामा महेश ने बताया कि गुड्डी की 7 जून को शादी होनी थी। खेत से आने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के भवानी पुरवा (पदारथपुर) में शिवकिशोर (19) पुत्र भूरा साहू ने शनिवार को शाम घर के नजदीक बबूल के पेड़ में दुपट्टा से फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना घरवालों को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भाई राजकिशोर ने बताया कि शिवकिशोर सूरत में मजदूरी करता था। डेढ़ माह पूर्व घर आया था। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें