बांदा। महुआ ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र बरईमानपुर में एक्सपायरी पोषाहार खाकर डेढ़ वर्षीय बच्ची बीमार हो गई। मां ने डीएम से मामले की शिकायत की।बरईमानपुर निवासी दीपा सेन ने कहा कि उसकी बच्ची को तीन माह से पोषाहार नहीं दिया गया।
अधिकारियों से शिकायत की तो मामले की जांच की गई। इस बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभावती ने सोमवार को बुलवाया और तीन पैकेट पोषाहार थमा दिया। वह घर जाकर पोषाहार बनवाया और डेढ़ वर्षी बच्ची को तेजस्वनी को खिला दिया। खाते ही वह बीमार पड़ गई। उल्टी-दस्त के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि सुपरवाइजर उमा देवी से शिकायत की तो डांटकर भगा दिया। (संवाद)