फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नव वर्ष के पहले दिन 46 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष के पहले दिन 46 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर
विज्ञापन

बांदा। नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को 46 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। इसमें 12 थानों में कुल 14 मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी पलास बंसल ने बताया कि हत्या, लूट, डकैती, अवैध वसूली, आमजन को धमकाना, जान से मारने की नीयत से फायर करना और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने अभियुक्त शामिल हैं। इनमें रामकरन निवासी तिंदवारी रोड साहू मुहल्ला कस्बा बबेरू और उसका साथी अभिषेक ग्राम गुजेनी थाना मरका शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आदेश ग्राम पुनाहुर थाना बिसंडा और उसका साथी रामनिहोर, विप्पा परिहार उर्फ विपिन, माताबदल उर्फ रज्जू ग्राम बाघा, और अशोक निवासी बबेरू कस्बा रोड जैसे अन्य आरोपित भी इस सूची में शामिल हैं।

फर्जी अभिलेखों के सहारे जमीन हड़पने का प्रयास, महिला पर प्राथमिकी दर्ज

कमासिन। मरका थाने में मुस्लिम महिला के खिलाफ जालसाजीकिर जमीन हड़पने के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महोबा के खन्ना थाना अंतर्गत ग्राम अटघार स्थित दाता कुटी आश्रम में लोटन, जिन्हें सत्य निरुपम शाह के नाम से भी जाना जाता था, पूजा-पाठ करते थे। सत्य निरुपम शाह ने अपने भांजे निर्मल शाह को चार वर्ष की अवस्था में आश्रम में ही अपने साथ रखा था। पिछले वर्ष अप्रैल माह में दिल्ली में इलाज के दौरान सत्य निरुपम शाह का निधन हो गया। सत्य निरुपम शाह के निधन के बाद, उनके भांजे निर्मल शाह ने बबेरू तहसील के ग्राम मुड़वारा स्थित लोटन उर्फ सत्य निरुपम शाह के नाम की 32 बीघा जमीन की वरासत के लिए नायब तहसीलदार के समक्ष वाद दायर किया। इसी बीच, एक महिला, जिसे चरणोदक के नाम से जाना जाता है, ने कथित तौर पर आधार कार्ड और अन्य अभिलेखों को फर्जी तरीके से अपने नाम पर सत्य निरुपम शाह के नाम से बनवा लिया। इसके बाद, उसने नायब तहसीलदार के समक्ष दायर वरासत वाद में आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल शाह ने महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त महिला बांदा तहसील के ग्राम जारी की रहने वाली एक मुस्लिम परिवार से है। आरोप है कि उसने अपना धर्म छुपाकर आश्रम में रहना शुरू कर दिया था और कूटरचित अभिलेख तैयार करके नायब तहसीलदार के समक्ष जमा कर दिया। निर्मल शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि असली संन्यासी सत्य निरुपम शाह आजीवन अविवाहित रहे थे। इन आरोपों के आधार पर, निर्मल शाह ने महिला के विरुद्ध मरका थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। एएसपी शिवराज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें