फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को तड़के तीन युवक दीवार फांदकर 53 वर्षीय महिला के घर में घुस गए और दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने में दुष्कर्म सहित कई धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी शराब के नशे में और गांव के ही बताए गए हैं। दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके दो पुत्र परदेस में काम करते हैं। पति घर से दूर पुरवा में स्थित मकान में सोने चले गए थे। घटना के वक्त वह अकेली थी।
थाना इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच बताई गई है। पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। दुष्कर्म पीड़िता का अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें