फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के चबूतरे तोड़ने पर भड़के, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रशासन और नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली से छोटी बाजार रोड तक अवैध कब्जे ढहाए गए। कुछ घरों के पक्के चबूतरे चिह्नित स्थान से ज्यादा तोड़ दिए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। नगर पालिका कर्मियों से नोकझोंक हुई और जेसीबी मशीन घेरकर तोड़फोड़ रुकवा दी। लगभग एक घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। रोष जताने वालों को समझाकर शांत किया। इसके बाद फिर अतिक्रमण ढहाने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर पालिका परिषद सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि छोटी बाजार में कुछ लोगों ने अतिक्रमण ढहाने पर आपत्ति जताई थी। गुरुवार को भी अतिक्रमण ढहाया जाएगा। यह भी बताया कि अतिक्रमण हटने से खुली नालियाें को खुद ढकना होगा।
बदौसा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
खप्टिहा कलां/बदौसा। बदौसा कस्बे में एसडीएम अतर्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। छोटे दुकानदारों के टीन टप्पर उखाड़ दिए। दीनानाथ पांडेय कालोनी में दुकानदारों की फरियाद बेअसर रही। यहां बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। जिला परिषद मार्केट में दुकानदारों के खुद अतिक्रमण हटाने के अनुरोध पर 24 घंटे का मौका दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, अवैध टेंपो स्टैंड के खिलाफ भी बुधवार को पुलिस का डंडा चल गया। चौकी पुलिस को देख टेंपो चालक सांडी तिराहे से खिसक लिए। चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यदि कालेश्वर और खप्टिहा कलां मार्ग पर टेंपो खड़ी की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें