फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानों से आजादी मिली, युवा पीढ़ी अक्षुण्ण रखें

विज्ञापन
Freedom from sacrifices, keep young generation intact - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बलिदानों से मिली आजादी को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है। यह बात गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कमिश्नरी कार्यालय में अपने संबोधन में कही। राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई। संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय सहित कमिश्नरी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने अपने कैंप कार्यालय में ध्वज फहराकर सलामी दी। कार्यालय कर्मियों की पुलिस टुकड़ी ने भी ध्वज को सलामी दी। डीएम अनुराग पटेल ने कलक्ट्रेट में ध्वज फहराया। अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। सभागार में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर मिठाई और गुलदस्ते सौंपते हुए सम्मानित किया।
14 वृद्ध महिलाओं को कंबल दिए। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व अमिताभ यादव सहित सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा कलक्ट्रेट कर्मी शामिल रहे। एसपी अभिनंदन ने पुलिस कार्यालय में ध्वज लहराने के बाद सलामी दी। यहां कार्यरत पुलिस कर्मियों ने भी ध्वज को सलामी दी। जिला अपराध निरोधक समिति ने जेल में 57 महिला बंदियों और उनके बच्चों को मिठाई बांटी। जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक वीपी पांडेय, प्रभारी अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोहों की शुरूआत सुबह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। स्कूल-कालेज बंद होने से छात्र-छात्राओं की रैलियां नहीं निकल सकीं। प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने भी स्टाफ की उपस्थिति में ध्वज फहराया। राजकीय मेडिकल कालेज में प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव, सेंट जॉर्ज स्कूल में प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक नवल किशोर चौधरी, श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य सौरभ यादव ने ध्वज फहराया।
आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज बीएड कालेज में प्राचार्य डा.अजय पांडेय ने ध्वज लहराया और मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट पीजी कालेज में पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे और प्राचार्य डा.संतोष तिवारी ने ध्वज फहराया। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने कार्यालय में अध्यक्ष अतरवीर सिंह सहित सुधीर निगम, अनिल चतुर्वेदी, रामकृष्ण तोमर आदि ने गोष्ठी कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति जिला सचिव रमेशचंद्र वर्मा ने जेल में बंदियों से मिलकर समस्याएं जानीं। बंदियों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए।
पुलिस परेड रही गणतंत्र समारोह का आकर्षण
बांदा। गणतंत्र दिवस आयोजनों में पुलिस परेड आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भव्य और विशेष रूप से सजाए गए ग्राउंड पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। एसपी अभिनंदन को पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया गया अवार्ड सौंपा। नरैनी कोतवाली प्रभारी को भी मिले अवार्ड से सम्मानित किया। महिला पुलिस सहित पुलिस की सभी टीमों ने अपने निर्धारित वेशभूषा में आकर्षक परेड की। दर्शक के रूप में बड़ी संख्या में पुलिसजनों के परिवार व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Freedom from sacrifices, keep young generation intact- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें