बांदा। बुंदेलखंड की 13 विधानसभा सीटों पर चार प्रमुख दलों भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस को प्रत्याशी तय करने में पसीने छूट रहे हैं। उलटफेर और उठापटक लगभग सभी दलों में जारी है। स्थिति यह है कि इन चारों दलों को 13-13 प्रत्याशी तय करना है।
अब जबकि चौथे चरण का भी नामांकन शुरू हो चुका है भाजपा और सपा आठ-आठ तथा कांग्रेस मात्र छह सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित कर पाईं हैं। प्रत्याशी तय करने में बसपा सबसे आगे है। मात्र एक सीट को छोड़कर 12 सीटों पर उसके प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खींचतान और फजीहत सपा में है। दो दिन में बुंदेलखंड में सपा ने 24 घंटे के अंदर अपने पांच प्रत्याशी बदल दिए।
बांदा जनपद : जिले की सभी चारों सीटों पर चौथे चरण में चुनाव है। गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दूसरी ओर दलों की टिकट स्थिति यह है कि प्रत्याशी घोषित करने में बसपा अव्वल है। किसी टिकट में बदलाव भी नहीं किया। भाजपा ने तिंदवारी छोड़कर तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। तिंदवारी का पेच फंसा हुआ है। सपा सिर्फ दो सीट नरैनी और तिंदवारी पर प्रत्याशी घोषित कर पाई है।
बांदा और बबेरू में मंथन चल रहा है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर अब तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। तिंदवारी में मौजूदा विधायक बृजेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित करने में सपा में अंदरूनी खींचतान चल रही है। नरैनी सुरक्षित सीट में सपा ने पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद का नाम घोषित करने के 24 घंटे के बाद ही उनके स्थान पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष किरन वर्मा को प्रत्याशी बना दिया। वह पिछले वर्ष बसपा से सपा में शामिल हुई हैं। ऐसे में तिंदवारी के अन्य दावेदार सपाइयों को भी उम्मीद है कि हाईकमान अपना फैसला बदल सकता है।
चित्रकूट : जनपद की दोनों सीटों (कर्वी व मानिकपुर) में बसपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मुख्य दल भाजपा और सपा धर्म नगरी की दोनों सीटों को लेकर धर्म संकट में है। अब तक प्रत्याशी नहीं तय हो पाए। बसपा ने कर्वी से पुष्पेंद्र सिंह और मानिकपुर से बलवीर पाल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दोनों सीटों पर महिला प्रत्याशी निर्मला भारतीय और रंजना पांडेय को उतारे हैं।
हमीरपुर : जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव के चलते 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया जारी है। टिकटों की स्थिति यह है कि फिलहाल सपा और बसपा ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा का हमीरपुर सदर सीट में पेच फंसा है। कांग्रेस दोनों सीटों पर ही प्रत्याशियों पर फैसला नहीं ले सकी है। हमीरपुर सदर में सपा ने रामप्रकाश प्रजापति और बसपा ने रामफूल निषाद तथा राठ (सुरक्षित) में भाजपा ने मनीषा अनुरागी, सपा ने चंद्रवती और बसपा ने चंद्रभूषण अहिरवार को उम्मीदवार बनाया है।
महोबा : जिले की दोनों सीटों में भाजपा, सपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने महोबा सदर में राकेश गोस्वामी, सपा ने मनोज तिवारी, बसपा ने संजय कुमार साहू (पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू के भाई) और कांग्रेस ने चौधरी सागर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
चरखारी सीट से भाजपा ने ब्रजभूषण राजपूत, सपा ने अजिंद्र राजपूत और कांग्रेस ने निर्दोष दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। यहां बसपा फिलहाल प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। चर्चा है कि कुछ सीटों पर सपा अपना फैसला बदल सकती है।
जालौन : जिले की तीनों सीटों पर सपा और बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा कालपी सीट को लेकर फिलहाल मंथन के दौर से गुजर रही है। उधर, कांग्रेस माधौगढ़ सीट के लिए नाम नहीं तय कर पाई। भाजपा ने सदर सीट से मौजूदा विधायक गौरीशंकर वर्मा और सपा ने पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा पर दांव लगाया है।
माधौगढ़ सीट पर भी भाजपा ने मौजूदा विधायक मूलचंद्र निरंजन को फिर मौका दिया है। सपा ने माधौगढ़ से नए चेहरे राघवेंद्र सिंह पर दांव लगाया है। बसपा ने शीतल कुशवाहा को टिकट दिया है। सदर सीट पर कमलेश कठेरिया और कालपी से विनोद चतुर्वेदी को टिकट देने की जिलाध्यक्ष ने पुष्टि की है। उधर, कालपी सीट पर अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पूर्व मंत्री रामपाल का नाम भी लिया जा रहा है।
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA
Four major parties could not find 18 candidates yet- फोटो : BANDA