फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेखों से वाहन छुड़ाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। टैक्स अदायगी की फर्जी रसीदें बनाकर थाने से वाहन छुड़वाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कई वाहन पकड़े थे। आरोपियों ने टैक्स जमा होने की फर्जी रसीदें आदि बनाकर वाहन छुड़वा लिए। एक वाहन पपरेंदा पुलिस चौकी में बंद था। यहां वाहन के कागजात देखकर पुलिस को शंका हुई। जांच पड़ताल की तो रसीदें और अन्य अभिलेख फर्जी पाए गए।
पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर वह कंप्यूटर सेट भी अपने कब्जे में ले लिया जिसमें वाहनों को छोड़ने के आदेश तैयार किए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शिव प्रकाश उर्फ फुल्लन सिंह (बड़ेहा, देहात कोतवाली), शिवनायक सिंह उर्फ लल्ला (गायत्री नगर, बांदा), आनंद कुमार निषाद (बाबा तालाब, बांदा) और नन्हू सिंह पुत्र अयोध्या (उड़वारा, फतेहपुर) शामिल हैं। गुरुवार को इन्हें पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट नदीम अनवर के समक्ष अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। चारों पर धोखाधड़ी आदि की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें