Four accused including brother of former MLA arrested
- फोटो : BANDA
अतर्रा। एलआईसी एजेंट के पुत्र अतुल गुप्ता हत्याकांड का मामला तूल पकड़ रहा है। रविवार को सत्तारूढ़ दल विधायक प्रकाश द्विवेदी और ओममणि वर्मा तथा राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता और कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना जताई। बांदा विधायक ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही न्याय का भरोसा दिलाया। उधर, हत्याकांड में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नरैनी रोड निवासी बीमा एजेंट जगदीश प्रसाद ने मॉडल शॉप संचालक शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी, एक वाहन एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र द्विवेदी, सौरभ व बऊवा पर मारपीट कर हत्या किए जाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी पूर्व विधायक का भाई बताया गया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।