फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा के पूर्व सीएमओ आशा चयन भर्ती में अनियमितताओं की जांच में पाए गए दोषी

Thu, 24 Jul 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में तैनात रहे तत्कालीन सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव आशा कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में की गई अनियमितताओं की जांच में दोषी पाए गए हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामले को लेकर नरैनी से भाजपा विधायक ओममणि वर्मा ने इस मामले को सदन में उठाया था। इसके बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा चित्रकूटधाम मंडल डॉ. रेखा रानी ने जांच कर अनियमित्तता मिलने पर कार्रवाई की संतुति की थी। मौजूदा में डॉ. अनिल कुमार जिला चिकित्सालय बदांयू में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं।

बांदा में तैनाती के दौरान तत्कालीन सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शासन की ओर से निकले आशा कार्यकर्ता चयन भर्ती में लक्ष्य से अधिक आशा कार्यकर्ता की भर्ती की थी। इस संबंध में मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने जांच के आदेश दिए थे। जिस पर संयुक्त निदेशक ने ने प्रकरण की जांच की थी। जिसमें तत्कालीन सीएमओ ने कुछ ब्लॉकों के ही अभिलेख उपलब्ध कराए थे। इन अभिलेखों की जांच में अनेक अनियमित्ताएं उजागर हुईं थीं। इस संबंध में उनसे लगातार पत्राचार किया गया लेकिन उन्होंने आशा भर्ती से संबंधित शेष ब्लॉकों की पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई थीं। इस पर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रेखा रानी ने तत्कालीन सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ शासन को अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन



कुछ इस तरह से हुई थीं अनियमित्ताएं


-बिसंडा ब्लॉक के ग्राम सभा हुसैनखनी कोर्रही से आशा कार्यकर्ता के लिए तीन आवेदन शांति देवी, सुधा गुप्ता, रश्मि गुप्ता आए थे। इनमें चयन निशा देवी और संगीता देवी का किया गया था।

-कमासिन ब्लॉक ग्राम पंचायत खरौली में आशा कार्यकर्ता गुड्डन का चयन किया गया था। जबकि आवेदन में हाईस्कूल के अंक का कोई जिक्र नहीं किया गया। सहमति पत्र भी नहीं भराया गया था।

-कमासिन ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसींवा में माया देवी का चयन किया गया। जबकि शशि देवी की योग्यता माया देवी से ज्यादा थी।

- जसपुरा ब्लॉक के झंझरी पुरवा गांव में एक जून को ग्राम पंचायत सदस्य कौशल्या ने प्रस्ताव रखा कि उनके ग्राम पंचायत में आशा कार्यकर्ता का पद रिक्त है। इस पद पर गुड़िया देवी का चयन मात्र इस आधार पर कर दिया गया वह लगनशील मेहनती महिला है। जबकि गुड़िया देवी की शैक्षिक योग्यता का फार्म जांच में प्रदान नहीं किया गया।
विज्ञापन

-
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें