घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : amar ujala
बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी बजरंगी प्रजापति ने गुरुवार को सुबह पत्नी शोभा की सब्जी काटने वाले चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी बब्बू प्रजापति ने बताया कि उसका छोटा भाई बजरंगी अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान रहता था। कई बार पत्नी ने बजरंगी की हत्या भी करनी चाही। साथ ही, कई-कई महीने घर से गायब भी रहती रही, जो उसे नागवार गुजरा।
घर का सारा सामान जेवरात व जानवर इत्यादि बेचकर पहले जा चुकी है। दूसरी शादी भी कर चुकी थी। बजरंगी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने पुत्र मयंक, लड़की दीक्षा और अंशु को साथ लेकर घर से फरार हो गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। आला कत्ल शव के पास से बरामद किया गया है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि चाकू से गोदकर हत्या की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।