फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगीं लंबी लाइनें

Mon, 14 Nov 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की कालूकुआं शाखा की एटीएम में ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बैंकों की बंदी से सोमवार को शहर का माहौल काफी शांत रहा। बैंकों के आसपास सुबह से शाम तक लगने वाली लाइनों से सड़क पर जाम की स्थिति से निजात मिली। उधर, कुछ बैंकों की एटीएम में बचा-खुचा कैश निकालने के लिए सुबह से लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर बैंकों की छुट्टी थी। कुछ बैंकों के एटीएम चालू रहे। स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच की अव्यवस्थाएं बरकरार हैं। यहां दो एटीएम में से एक एटीएम ही चालू रही। वह भी दोपहर दो बजे ठप हो गई। उधर, कालूकुआं स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की एटीएम में भी भारी अव्यवस्थाओं के बीच लंबी लाइन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें