बांदा। हत्या के शक में पुणे से कमाकर दादी के अंतिम संस्कार के लिए लौटे युवक को गांव के पांच लोगों ने तमंचे के बल पर लाठियों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि हमलावर ढाई वर्ष पहले हुई हत्या को लेकर उससे रंजिश मान रहे हैं।
गिरवां थाना के दुर्गापुर सुहाव गांव निवासी संजय त्रिपाठी (39) पुणे में रहकर कमाता है। वह कुछ दिन पहले अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आया था। मंगलवार की शाम संस्कार के कार्यक्रम से लौटते समय गांव के भइयन प्रजापति, उसके पुत्र नीरज व धीरू समेत पांच लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
पीड़ित व उसके परिजन ने बताया कि ढाई वर्ष पहले हमलावर भइयन के पुत्र की गांव में हत्या हो गई थी। उसने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें गांव के एक हत्यारोपी को सजा हो गई थी। उन्हें शक है कि हत्या में वह भी शामिल रहा है। घटना के समय हमलावर तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिसके चलते वह भयभीत रहा है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।