फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में लगी आग, युवती की मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पूर्व ब्याह कर आई ससुराल आई युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक अन्य घटना में युवती आग से झुलस गई। वहीं पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रूबी (22) पत्नी शिवबरन रविवार को सुबह आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर को उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से घटना हुई।

हालांकि पड़ोसियों को कहना है कि युवती द्वारा खुद मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाई है। शिवबरन रिक्शा चलाता है। उसका कहना है कि घटना के समय वह सामान लेने दुकान गया था। वापस लौटा तो पत्नी को आग की लपटों में घिरा देखा।
विज्ञापन


चार माह पहले उसका विवाह पटना (बिहार) जिले के तिरसिया गांव में रूबी से हुआ था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी के विरुद्ध तहरीर नहीं मिली है। घटना की सूचना मायके वालों को दे दी गई है।

उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के गौरीखुर्द गांव निवासी पार्वती (28) पत्नी राकेश शनिवार की रात आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा निवासी मलखान ने शनिवार को शाम अपनी पत्नी गिरिजा (25) को कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती गिरिजा ने बताया कि पति तीन दिन पहले सूरत से आया था। उसे यह यह नहीं पता कि पति किस बात को लेकर नाराज था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें