मटौंध। गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग से घर और गृहस्थी जल गई। गृह स्वामी ने लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी अनुसूचित जाति के प्रभुदयाल के घर में शुक्रवार को शाम आग लग गई। पूरा घर और सामान जल गया। गृह स्वामी ने बताया कि बहू फूलकली रसोई में खाना बनाने गई थी। तभी गैस रिसाव से आग लग गई। बहू ने भागकर अपनी जान बचाई।