फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा की आशंका... 1200 पीआरडी जवानों की रोकी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के एक हजार से अधिक प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की नौकरी में फर्जीवाड़ा होने की आशंका है। इसके चलते जवानों के 15-22 दिवसीय प्रशिक्षण में पेच फंस गया है। प्रशिक्षण नहीं होने से विभागीय वेबसाइट में उनका ब्यौरा अपलोड नहीं हो रहा। ऐसे में इन्हें अप्रैल माह से विभागीय ड्यूटी से अलग कर दिया गया है। अब इन जवानों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा में करीब 2400 पीआरडी जवान हैं। इनमें 1200 ऐसे जवान हैं, जिन्होंने 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनके अलावा 1200 ऐसे जवान हैं, जो अब तक मानक पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में शासन ने पीआरडी जवानों की ड्यूटी में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए 22 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। प्रशिक्षण के बाद ही इन्हें ड्यूटी मिलेगी। इन जवानों को पूरा ब्योरा, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सहित विभाग की वेबसाइड में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे फंस रहा पेच
शासन के आदेशों के बाद विभाग ने पीआरडी जवानों का ब्यौरा शासन की वेबसाइट में अपलोड करना शुरू कर दिया है, लेकिन 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी जवानों को सात दिवसीय प्रशिक्षण नहीं दिलाया। जिस कारण वह विभागीय ड्यूटी से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
22 दिवसीय प्रशिक्षण वाले जवानों का ब्योरा फीड किया जा रहा है। शासन के आदेश पर अब जिन जवानों का डाटा फीड है उनकी ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। 15 दिवसीय प्रशिक्षण करने वाले जवानों को अभी विभागीय ड्यूटी से अलग रखा जाएगा। - बृजेंद्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें