फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रधानमंत्री से किए सवाल

विज्ञापन
gyapan dene aaye samajsevi. - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। किसान का उसकी उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किए जाने की मांग पर बुधवार को भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में सवाल किए हैं। संघ का कहना है कि 10 दिवस में उत्तर नहीं मिला तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महादेव सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन सवाल किए हैं कि जब न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकारा गया। मंडी के भाव उससे कम रहे क्या? कृषि उत्पादों का मूल्य नियंत्रण सदा ही रहा है। अब कृषि आदान तो महंगे होते जा रहे हैं, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य बहुत पीछे है। किसानों से जुड़े सभी व्यापार फल फूल रहे हैं, क्या वजह है कि किसान कर्जदार और गरीब हो रहा है? इसका समाधान जरूरी है।
किसानों की आय बढ़ाने या लागत घटाने पर प्राथमिकता पर कार्य नहीं होना चाहिए? किसानों ने इन सवालों पर 10 दिवस में कोई उत्तर नहीं मिला तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में किसान सबल सिंह, उदय पाल सिंह, रिषिराज, अर्पित, कमलेश, महादेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें