फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में किसान ने रस्सी से फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
चुन्नू सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
मटौंध (बंादा)। कर्ज में फंसा किसान फांसी पर झूल गया। बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुई फसल और कर्ज के दोहरे सदमे से निराश था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। राजस्व विभाग ने फिलहाल अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में शनिवार रात चुन्नू सिंह (50) पुत्र रंजीत ने घर के पशुबाड़े में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को भनक नहीं लगी। रविवार को सुबह पत्नी मुन्नी पशुओं को चारा डालने गई तो पति का शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख निकल गई।
उसका शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई गोरेलाल ने बताया कि चुन्नू ने सेंट्रल बैंक से ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। वह आज भी बरकरार है। अदा नहीं हो सका। बताया कि हाल ही में हुई बेमौसम की बारिश से 10 बीघे में बोई गई चना की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बेटी निशा की शादी की भी चिंता थी। इन्हीं सब चिंताओं के चलते वह तनावग्रस्त रहता था। भाई के मुताबिक, आशंका है इन्हीं वजहों से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक के एक बेटा, एक बेटी और पत्नी है। उधर, सदर तहसीलदार पुष्कर ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। वह नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजे हैं। नियमानुसार मृतक के आश्रितों को सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें