फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
राजकिशोर श्रीवास - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
कमासिन। सब्जी लेकर घर जा रहे बाइक सवारों को कमासिन-दादौं मार्ग पर बुधवार की शाम साढ़े सात बजे सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दादौं गांव के धोबिन पुरवा निवासी राजकिशोर श्रीवास (45) की मौत हो गई, जबकि पड़ोसी सरजू निषाद (50) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पड़ोसी अखिलेश ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे थे। बाइक राजकिशोर चला रहे थे। सरजू पीछे बैठे थे। चोट ज्यादा लगने से राजकिशोर की मौत हुई है। राजकिशोर सात भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। खेती किसानी करते थे। एक बीघा जमीन है। घर में मां देवरतिया हैं। पिता पिटुवा भी खेती करते हैं। राजकिशोर हेलमेट नहीं लगाए थे। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग निकला है। राजकिशोर 10 दिन पूर्व हरियाणा के पानीपत से ईंट भट्ठा से काम करके घर आए थे7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें