बांदा। घर में लगे टिनशेड में उतरे करंट से किसान की मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के प्रधान अरविंद सिंह ने बताया कि लाला निषाद (57) शुक्रवार की रात 10 बजे खाना खाकर बरामदे में लेटने के लिए जा रहे थे। तभी बरामदे में लगे टिनशेड को पकड़ लिया।
घरेलू तार कटा होने के चलते करंट की चपेट में आकर उनकी माैके पर ही मौत हो गई। शनिवार को सुबह परिजनों ने देखा तो प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को देरी होने पर पोस्टमार्टम नहीं होने से रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लाला के पांच पुत्र हैं। साढ़े तीन बीघा जमीन है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।