फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गिट्टी के चट्टे से फिसलकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
अयोध्या सिंह। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
कुशीनगर जनपद के रामकेला थाना क्षेत्र के पगार छपरा लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामू सिंह ने बताया कि उसके पारिवारिक बाबा अयोध्या सिंह (40) एक माह पहले मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ में चल रहे रेलवे प्लांट में मजदूरी करने आए थे। शनिवार की रात आठ बजे वह बारिश की वजह से रेल लाइन के पास लगे गिट्टी के चट्टे में लेटे थे। साथी मजदूर भी साथ थे। कुछ देर बाद साथी मजदूर वहां से चले गए।
विज्ञापन

जब वह लौटकर आए तो अयोध्या सिंह चट्टे के गड्ढे में अचेत अवस्था में पड़े मिले। मजदूर साथी उन्हें लेकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अयोध्या की पत्नी सीता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। दो पुत्र हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गिट्टी के चट्टे से फिसलकर मौत होने की संभावना है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें