फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जनरथ बसों का घटाया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शीत लहर व कोहरे से भरी ठंड के चलते परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे परिवहन निगम ने रोडवेज की वातानुकूलित बसों का किराया 20 फीसदी तक कम कर दिया है। यात्रियों को सफर करने में अब कम जेब ढीली करनी होगी। फिलहाल यह सुविधा 28 फरवरी तक के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल रीजन में 11 जनरथ बसें संचालित हो रही हैं। जनपद में चार जनरथ बसें हैं। जबकि महोबा डिपो में दो बसें व राठ में दो और हमीरपुर में तीन जनरथ बसें संचालित हैं। ठंड के मौसम में लोग आवागमन से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। चूंकि रोडवेज बसों को अपने समय पर रूट पर रवाना होना ही पड़ता है, ऐसे में रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अपने नुकसान की भरपाई करने और यात्रियों को सफर के लिए रिझाने की कोशिश करते हुए परिवहन निगम ने किराए में 20 फीसदी की कटौती की है। अब तक 1.63 रुपये प्रति किमी. किराया वातानुकूलित बसों जनरथ और शताब्दी बसों में वसूला जाता था, लेकिन अब 20 फीसदी की कटौती करते हुए 1.43 रुपये प्रति किलोमीटर किराया यात्रियों से वसूल किया जाएगा। किराया कम होने से यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रीजन के चार डिपो के अलावा अन्य डिपो से आने वाली वातानुकूलित बसों में सफर करने पर भी यात्रियों से कम किराया लिया जाएगा।

वर्जन...
मंडल में 25 दिसंबर से जनरथ बसों के किराए में रियायत दी गई है। बसों में 20 फीसदी कम किराए की प्रक्रिया फरवरी तक जारी रहेगी। पहली मार्च से पूर्ववत किराया लिया जाएगा। -संदीप अग्रवाल,क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें