Expressway,bundelkhand,banda news
- फोटो : BANDA
बांदा। नया वर्ष 2022 विकास और सुविधाओं के लिए 20 साबित होगा। विभिन्न विभागों द्वारा लागू की गईं योजनाएं/परियोजनाएं पूरी होंगी और इनके लाभ मिलने का आगाज होगा। खासकर सड़क, रेल, बस आदि सुविधाएं बढ़ेंगी। नए साल की खास उपलब्धि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहनों के संचालन की शुरुआत होगी।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : फरवरी 2020 से बन रहे 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर नए वर्ष में वाहन दौडने लगेंगे। बुंदेलखंड के पांच जिलों सहित इटावा और औरैया को इसका लाभ मिलेगा। चित्रकूटधाम मंडल में चित्रकूट जिले के गोंडा गांव से शुरू होकर इटावा के कुदरैल गांव तक यह एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।अप्रैल में इसकी दोनों साइट यातायात के लिए शुरू हो जाने की उम्मीद है।
सेतु निर्माण : नदियों की धारा कई जिलों को सड़क मार्ग से जोड़ने में रोड़ा बनी हुई है। नए साल में इसकी नई इबारत लिखी जाएगी। जिले में केन, बागै, यमुना आदि नदियों पर बन रहे साल पुल नए वर्ष में यातायात के लिए शुरू हो जाएंगे। इनकी लागत लगभग चार अरब रुपये है।
रेलवे : दुरेड़ी में तीन करोड़ से अंडरब्रिज का निर्माण। रेलवे स्टेशन के पास दो करोड़ की लागत से माल गोदाम और ट्रैक निर्माण। प्लेटफार्म पर 50 लाख से डिस्प्ले बोर्ड व कोच इंडिकेटर। तीन करोड़ से स्वचलित सीढ़ी व फूट ओवरब्रिज निर्माण। अयोध्या एक्सप्रेस और लखनऊ-चित्रकूट मेमू ट्रेन का संचालन।
रोडवेज : बबेरू में दो करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण। बांदा में दो करोड़ से मंडलीय वर्कशाप व मेंटेनेंस शेड निर्माण। चार इलेक्ट्रिक व एसी बसों सहित 50 नई बसों का बेड़ा की उम्मीद। 14 ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस सेवा की शुरुआत।
शिक्षा : डॉयट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 1.16 करोड़ से सुंदरीकरण। महुआ में 3.16 करोड़ से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं एकेडमिक ब्लॉक एवं हॉस्टल का निर्माण। पैलानी में 6.28 करोड़ से आईटीआई। अतर्रा में 4.40 करोड़ का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बहुउद्देश्यीय हाल। रयान और बबेरू में 16.58 करोड़ से राजकीय पालीटेक्निक। अतर्रा में 29.67 करोड़ की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के नए भवन का निर्माण।