बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की टीम ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए मंडल मुख्यालय बांदा के 162 कालेजों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। उधर, जिला स्तरीय टीम भी विद्यालयों में संसाधन का जायजा ले रही है।
बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए विद्यालयों में सीसीटीवी, वॉयस रिकार्डर, पानी, बिजली, शौचालय, चहारदीवारी, कक्ष संख्या, क्षमता आदि बिंदुओं पर प्रयागराज से आई टीम ने जांच की।
उधर, तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी में एसडीएम सहित तीन प्रधानाचार्य, अवर अभियंता (पीडब्ल्यूडी) शामिल हैं। टीम अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी। इसके बाद ही बोर्ड केंद्रों के बारे में निर्णय लेगा। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि सत्यापन पूरा होते ही रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।