Establishment of Ram Rajya only after becoming drug free
- फोटो : BANDA
बबेरू। रामराज्य की स्थापना के लिए प्रदेश को नशा मुक्त बनाना होगा। लेकिन शासन ने घरों में शराब रखने के लाइसेंस दिए जाने का नया नियम लागू कर दिया है। ऐसे में घरों में शांति भंग होगी। सरकार को नए फैसले पर विचार करना होगा। ये मांग भगवती मानव कल्याण संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर की है।
बुधवार को जिला प्रभारी गुलाबचंद्र कुशवाहा और बबेरू तहसील अध्यक्ष राम प्रसाद राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि घरों में शराब रखने की अनुमति दिए जाने का सरकार का फैसला चिंतनीय है। इससे घरों की शांति छिन जाएगी। शराब से कभी देश और प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बनेगा। शराब ही अपराध का बड़ा कारण है। इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक होनी चाहिए।
संगठन ने नया नियम लागू करने पर पुन: विचार किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार सोनी, बालचंद्र कुशवाहा, जियालाल धुरिया, सीताराम राजपूत, पंकज शिवहरे, चंद्रबदन प्रजापति, श्रीराम सिंह गौर, लक्ष्मण सिंह गौर, जनार्दन द्विवेदी, ओंकार नाथ आदि उपस्थित रहे।