फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Sun, 29 Oct 2023 08:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में पली बकरी की लिए सानी कर रही युवती को अकेला पाकर पड़ोसी युवक घर के अंदर घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध पर उसे लात-घूंसो से पीटकर घायल कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने घर में बकरी के लिए सानी कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक अफजल उसके घर में घुस आया और युवती को पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीट दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। पीड़िता ने फोन से अपने पिता व दादी को सूचना दी। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें